Ranchi: एसएसपी के निर्देश पर ब्लैक शीशे लगे वाहन के विरुद्ध बीते देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 32 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राजधानी रांची के यातायात पुलिस विभिन्न इलाके में ब्लैक फ़िल्म लगे वाहनों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया. यातायात पुलिस आम लोगो से अपील करती है की आप अपने वाहन में ब्लैक फ़िल्म का उपयोग न करे साथ ही मॉडिफ़ाइड साइलेंसर, साइलेंसर रहित बाईक न चलाए. पकड़े जाने पर आपके विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत सख़्त कार्यवाही की जाएगी.
