Patna: बेगुसराय के सिंघौल थाना पुलिस ने संतोष महतो हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. उधार के पैसे मांगने के वजह से आरोपी ने पार्टी करने के नाम पर संतोष कुमार को नागदाह स्थित मकई के खेत में हत्या कर दिया गिरफ्तार आरोपी में विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी और हर्ष कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघी का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 1 चाकू, स्प्रिंगनुमा तार, 5000 रूपया नगद, बाईक और मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर को ग्राम नागदाह स्थित मकई के खेत में संतोष कुमार उर्फ संतोष महतो का शव बरामद किया गया. परिजनों के आवेदन के आधार पर सिंघौल थाना (कांड सं0-165/25) में मामला दर्ज किया गया. सदर-1 के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन करते हुए विकास कुमार उर्फ विकास चौधरी व हर्ष कुमार को बाधी स्थित घर से पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया की मृतक संतोष कुमार उर्फ संतोष महतो से इनलोगों ने पैसा लिया था जिसको संतोष कुमार के द्वारा बार-बार माँगा जा रहा था. उसी को लेकर विकास कुमार और हर्ष कुमार ने पार्टी करने के नाम पर संतोष कुमार को बुलाया. एवं ग्राम नागदाह स्थित मकई के खेत में हत्या कर दिया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल के आस-पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, स्प्रिंगनुमा तार, घटना के समय आरोपी के पहने गये खुन लगा हुआ कपड़ा,  बाईक समेत अन्य समान बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed