Patna: भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहिया थाना क्षेत्र के दानी यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दानी यादव पर हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 23 आपराधिक कांड दर्ज हैं. उसे आरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया.

मिली जानकारी के अऩुसार भोजपुर एसपी के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को दानी यादव की गिरफ्तारी में सफलता मिली. गिरफ्तार आरोपी दानी यादव बिहिया अस्पताल रोड का रहने वाला है. दानी यादव के खिलाफ बिहिया थाना, शाहपुर थाना और रेलवे पुलिस से संबंधित विभिन्न थानों में कुल 23 गंभीर आपराधिक कांड दर्ज हैं. इनमें हत्या, रंगदारी, डकैती, लूट, मारपीट और अवैध हथियार से जुड़े मामले शामिल हैं., बिहिया थाना में वर्ष 2008 से ही उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होते रहे हैं. वर्ष 2009 और 2010 में रंगदारी तथा अन्य आपराधिक धाराओं में भी केस दर्ज किए गए. वर्ष 2012 में हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज है. इसके अलावा वर्ष 2018 और 2020 में रंगदारी, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए. पुलिस की सूची में वर्ष 2025 और 2026 के भी मामले शामिल हैं. इनमें मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर आरोपों से संबंधित कांड दर्ज हैं. आरा रेल थाना के दो मामले भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *