Patna: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लातेहार के कुख्यात अपराधी का पटना में एनकाउंटर हुआ है. अपराधी के पैर में गोली लगी. जिसे घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ में जख्मी अपराधी की पहचान झारखंड के लातेहार जिले के रहने वाले परमानंद यादव के रूप में कई गई है. आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट एवं डकैती जैसे गंभीर श्रेणी के दो दर्जन 20 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. परमानंद यादव का राहुल सिंह गैंग से संबंध है. बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी इसका संबंध है.
पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह बेउर थाना क्षेत्र में पकड़े गए अपराधियों में से एक कुख्यात अपराधी बाइक से जहानाबाद की ओर फरार होने का प्रयास कर रहा था. इस संबंध में बेउर थाना पुलिस ने तत्काल मसौढ़ी थाना को सूचना दिया. सूचना पर मसौढ़ी थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित मार्गों पर वाहन जांच प्रारंभ किया. वाहन जांच के क्रम में एक बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करते हुए वह भागने का प्रयास करने लगा.इस दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर एफएसएल आई टीम को भी बुलाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *