Patna: बेतिया में एक दर्जन से अधिक थानों में नए प्रभारी की तैनाती की गई है. एसपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. सभी थानाध्यक्ष एसआई रैंक के पुलिस अधिकारी है. अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से बेहतर उपयोगिता के आधार पर थानाध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई है. अजय कुमार चौधरी को कालीबाग थानाध्यक्ष, शम्भु शरण गुप्ता को मैनाटांड थानाध्यक्ष, नितीश कुमार मौर्या को सिकटा थानाध्यक्ष, लालदेव दास को बलथर थानाध्यक्ष, लवकान्त शर्मा को इनरवा थानाध्यक्ष, रौशन कुमार को भंगहा थानाध्यक्ष, अर्चना सिन्हा को मानपुर थानाध्यक्ष, अनत कुमार को सिरिसिया थानाध्यक्ष, अमित कुमार को गौनाहा थानाध्यक्ष, राकेश कुमार को सहोदरा थानाध्यक्ष, राकेश कुमार को मटियरिया थानाध्यक्ष, अमित कुमार पाल को श्रीनगर थानाध्यक्ष, बब्लू यादव को बानुछापर थानाध्यक्ष, सौरभ कुमार को जगदीशपुर थानाध्यक्ष और संध्या कुमारी शनिचरी थानाध्यक्ष बनाया गया है.
