Ranchi: गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी स्थित जंगल में सिंटेक्स काे जमीन के नीचे गाड़कर रखे नक्सलियों के हथियार, गाेला, बारूद समेत अन्य सामान सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. गिरीडीह एसपी ने बताया कि गुप्त सुचना पर पारसनाथ पहाड़ी के जोकाई नाला एवं गार्दी के नजदीक नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में छुपाकर रखे गए हथियार बरामद किया गया है. एएसपी अभियांव सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम पारसनाथ पहाडी में स्थित जोकाई नाला एवं गार्दी के नजदीक सर्च अभियान चलाया गया. इस अभियान में पारसनाथ पहाडी के खुखरा थाना क्षत्रे में चतरो कनाडीह गाँव के ऊपर जोकाई नाला एवं गार्दी के घने जंगल से नक्सलियाें द्वारा गुप्त रूप से पानी रखने की सिंटेक्स टंकी काे जमीन के नीचे गाड़कर इसके अन्दर छुपाकर रखे गए भारी मात्रा ने हथियार, गाेला बारूद एवं अन्य सामानों काे बरामद किया गया.
बरामद समान में 303 बोर का आठ राइफल, 12 बोर का एक बंदूक, 14 सिंगल शार्ट बंदूक, राइफल, मैगजीन के साथ एसएलआर राइफल, वायर कटर, मैगजीन पाउच, पिस्तौल पाउच, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
7.62 एमएम का 38 गोली, 9 एमएम का 10 गोली, बंडल कॉर्डेक्स वायर समेत अन्य समान बरामद किया गया है.
