Patna: नक्सली का शागिर्द को जमुई जिले के झाझा थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. झाझा थाना क्षेत्र कके योगियाटिल्हा के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी दिनेश यादव के पास से एक देशी कट्टा, 5 गोली और एक वॉकी टॉकी पुलिस ने बरामद किया है. आरीप संतोष सिंह के अपहरण में भी शामिल था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को बांका जिले के बेलहर जिले के बधैनिया निवासी संतोष सिंह का अपहरण मनीयारा जंगल आने के क्रम में हो गया था. इस संदर्भ में पुलिस मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए अपहृत संतोष सिंह को सुईया-बेलहर के जंगल में छापेमारी कर बरामद किया गया. संतोष सिंह के निगरानी में लगे दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी का पूर्व में नक्सल कांडों में संलिप्तता रही है. शेष आरोपी के विरूद्ध गठित एसआईटी द्वारा अनवरत छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में मनियारा योगियाटिल्हा जंगल से दिनेश यादव को हथियार, गोली व वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी नक्सली पैरू यादव का शागिर्द है.
