Patna: नालंदा में चतरा के पोकलेन चालक हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस एक आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. हिलसा थाना क्षेत्र के कौशिक नगर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी जोधी कुमार उर्फ अयोध्या कुमार के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च को हिलसा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन पूर्वी बाईपास पर चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के पथरा निवासी पोकलेन चालक कुलदीप यादव का अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी मिथलेश कुमार के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध हिलसा थाना (कांड सं0-213/26) में मामला दर्ज किया गया. नालंदा एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर हत्याकांड में शामिल जोधी कुमार उर्फ अयोध्या कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार जोधी कुमार उर्फ अयोध्या कुमार से गहन पूछताछ के क्रम में इन्होनें अपने अन्य अपराधी साथियों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. आरोपी ने बताया कि घटना के दिन आपसी झड़प के पश्चात् ये और इनके अन्य साथी घटनास्थल पर पिस्टल लेकर कर्मियों से पूछताछ करने लगे. संतोषजनक जवाब नहीं पाने पर आक्रोश में आकर यह और इनके साथी ने कुलदीप यादव पर गोली चला दी दिया. इनके स्वीकारोक्ति बयान में आये तथ्यों के आधार पर इनके निशानदेशी पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं तीन गोली बरामद किया गया. अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है तथा उनके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. जोधी कुमार उर्फ अयोध्या कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध नालंदा के विभिन्न थाना में 13 मामला दर्ज है.
