Ranchi: चंदनकियारी थाना (बरमसिया ओपी) क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में भागीरथ गोप तथा भूदेव गोप का नाम शामिल है. दोनो आरोपी चंदनकियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के विरुद्ध चंदनकियारी थाना (कांड संख्या 106/26) में मालमा दर्ज किया गया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को को बरमसिया ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

आरोपी भागीरथ गोप ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतक कोंका गोप का उसके ससुर शंभू गोप से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते भागीरथ ने भूदेव गोप की सहायता से कोंका गोप की हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed