Patna: नाबालिग को चोरी के आरोपी में पेड़ पर रस्सी से लटकाकर पीटने के वायरल वीडियो पर बेतिया के चनपटिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शेख जानेसार, पिता- शेख वकील चनपटिया थाना क्षेत्र कर्णपट्टी वार्ड न0-09 का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार 14 मई को एक वायरल विडियो मिला. जिसमें एक बच्चा को पेड पर रस्सी से लटका कर मारपीट किया जा रहा है. विडियों का सत्यापन करने पर पता चला कि विजय पटेल के विधि विरुद्ध बेटा को मोबाईल चोरी करने के आरोप में मारपीट किया जा रहा है. विधि विरुद्ध लड़का के साथ मारपीट करने वाले की पहचान शेख अनसार एवं अन्य दो तीन अज्ञात के रुप किया गया.
इस संदर्भ में शेख अनसार, शेख जानेसार एवं अन्य दो तीन अज्ञात के विरुद्ध चनपटिया थाना (कांड सं0-75/25) में मामला दर्ज किया गया. तथा मोबाईल चोरी करने के आरोप में विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध चनपटिया थाना (कांड सं0-74/25) में मामला दर्ज किया गया. वही आरोपी शेख जानेसार को गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *