Ranchi: रांची के सीताडीह में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस हथियार और निर्माण सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नारायण लोहरा अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह का रहने वाला है. मौके पर से 19 देशी निर्मित हथियार, 4 अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने वाला उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से हथियार का निर्माण कर बेचा जाता है. सूचना पर अनगड़ा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम सीताडीड पहुँच कर नारायण लोहरा के घर में छापामारी करने पहुंची. छापेमारी के दौरान नारायण लोहरा से अवैध हथियार निर्माण कर बेचने के संबंध में पुछा गया तो आरोप स्वीकार किया.  आरोपी के निशानदेही पर उसके घर की तलाशी के क्रम में छुपाकर रखे 19 पीस निर्मित सिंगल बैरल एवं घर के पीछे एल्वेस्टर के नीचे छुपाकर रख हुआ 9 पीस सिंगल बैरल तथा 4 अर्धनिर्मित हथियार एवं निर्माण सामग्री जप्त किया गया. इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *