Patna: मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में अवैध खाद निर्माण, भंडारण और बिक्री के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को की गई छापेमारी में दो आरोपियों अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया है. दोनों बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. मौके से 208 बोरी खाद, खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और परिवहन में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पूर्वी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने सुंदरपुर गांव में छापेमारी की. पुलिस ने मौके से इस संबंध में बरियारपुर थाना (कांड संख्या 161/26) में मामला दर्ज किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 208 बोरी खाद के साथ खाद निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की. जब्त सामान में 14 पीस रंग, तीन बाल्टी, 10 धागे, दो मग, दो कुदाल, एक इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां शामिल हैं. इसके अलावा खाद के परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *