Ranchi: धनबाद पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को और बेहतर व दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है. कई थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इसमें केंदुआडीह और पुटकी थाना व अंचल विशेष रूप से शामिल हैं.

झरिया थाना के पूर्व थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार को केंदुआडीह थाना का नया पु०नि०-सह-थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, केंदुआडीह थाना के निवर्तमान प्रभारी प्रमोद पाण्डेय का तबादला झरिया थाना के प्रभारी के रूप में कर दिया गया है. साइबर थाना के राय सीमित्र पंकज भूषण को केंदुआडीह अंचल का नया पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया है. पूर्व में केंदुआडीह अंचल के निरीक्षक रहे जय प्रकाश महतो को कोर्ट सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है.

अभियोजन कोषांग के प्रभारी रहे मुकेश चौधरी को पुटकी थाना का नया पु०नि०-सह-थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. पूर्व में पुटकी के थाना प्रभारी रहे वकार हुसैन को टुंडी अंचल का नया पुलिस निरीक्षक बनाया गया है.

जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित एवं नव-पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

देखे पूरी तबादला लिस्ट

पु०नि० शशि रंजन कुमार: झरिया थाना प्रभारी ➔ केंदुआडीह थाना प्रभारी

पु०नि० प्रमोद पाण्डेय: केंदुआडीह थाना प्रभारी ➔ झरिया थाना प्रभारी

पु०नि० साजिद हुसैन: टुंडी अंचल निरीक्षक ➔ साइबर थाना

पु०नि० वकार हुसैन: पुटकी थाना प्रभारी ➔ टुंडी अंचल निरीक्षक

पु०नि० जय प्रकाश महतो: केंदुआडीह अंचल निरीक्षक ➔ प्रभारी, कोर्ट सुरक्षा

पु०नि० राय सीमित्र पंकज भूषण: साइबर थाना ➔ केंदुआडीह अंचल निरीक्षक

पु०नि० रामजी राय: साइबर थाना प्रभारी ➔ टुंडी थाना प्रभारी

पु०नि० फागु होरो: चिरकुंडा अंचल निरीक्षक ➔ प्रभारी, अभियोजन कोषांग

पु०नि० संजय कुमार: प्रभारी कोर्ट सुरक्षा ➔ चिरकुंडा अंचल निरीक्षक

पु०नि० अनिल कु० शर्मा: जोरापोखर अंचल निरीक्षक ➔ साइबर थाना प्रभारी

पु०नि० बबलू कुमार: साइबर थाना ➔ जोरापोखर अंचल निरीक्षक

पु०नि० मुकेश चौधरी: प्रभारी अभियोजन कोषांग ➔ पुटकी थाना प्रभारी

पु०नि० उमा शंकर: टुंडी थाना प्रभारी ➔ साइबर थाना

पु०नि० सदानन्द सिंह: सरायढेला थाना ➔ साइबर थाना

पु०नि० अर्जुन कु० सिंह: चिरकुंडा थाना ➔ साइबर थाना

पु०नि० प्रभात रंजन राय: तिसरा थाना प्रभारी ➔ साइबर थाना

पु०अ०नि० प्रवीण कुमार-1: पुलिस केन्द्र, धनबाद ➔ मधुबन थाना

पु०अ०नि० दिलीप पाल: पुलिस केन्द्र, धनबाद ➔ धनसार थाना

आशु०अ०नि० खगेश चन्द्र महतो: प्रभारी जन शिकायत कोषांग ➔ अनु०पु०पदा० का कार्यालय, बाघमारा

स०अ०नि० हरिश चन्द्र सिंह: मधुबन थाना ➔ पुलिस केन्द्र, धनबाद

स०अ०नि० अमित कुमार सिंह: बरोरा थाना ➔ पुलिस केन्द्र, धनबाद

स०अ०नि० राकेश राठौर: मनियाडीह थाना ➔ पुलिस केन्द्र, धनबाद

स०अ०नि० कुमारी सुमन महतो: अनु०पु०पदा० का कार्यालय, सिन्दरी ➔ पुलिस निरीक्षक का कार्यालय, बैंकमोड़

स०अ०नि० विनया कु० पाण्डेय: प्रभारी मीडिया सेल ➔ पूर्वी टुंडी थाना

स०अ०नि० रामु राम: सोनारडीह ओ०पी० ➔ मधुबन थाना

स०अ०नि० छत्रधारी प्रसाद मेहता: सोनारडीह ओ०पी० ➔ बरोरा थाना

स०अ०नि० नागेन्द्र चौधरी: भाटडीह ओ०पी० ➔ एस०एन०एम०एम०सी०एच० चौकी

स०अ०नि० सुबोल खिच्यासन: पुलिस केन्द्र, धनबाद ➔ महुदा थाना

स०अ०नि० रंजन कुमार पाठक: गौशाला ओ०पी० ➔ धनसार थाना

स०अ०नि० प्रकाश कु० सिंह: बलियापुर थाना ➔ गौशाला ओ०पी०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *