Patna: वैशाली जिले में पुलिस महकमे के अंदर अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण से जुड़े मामले में एसएसपी ने महिसौर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की है. महिसौर थाना की थानाध्यक्ष एसआई चांदनी कुमारी सांवरिया को शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के प्रथमदृष्टया अवलोकन के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

शिकायतों के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष के विरुद्ध कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं. उपलब्ध साक्ष्यों के प्रारंभिक अवलोकन में कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से संबंधित तथ्य सामने आए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की. निलंबन के साथ ही थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी एएसपीयातायात को सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed