Patna: महाराजगंज इलाके के टॉप-10 अपराधी को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपिया निजामत के रहने वाले कंचन कुमार सिंह के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, 1.500 किग्रा गांजा, एक मोबाइल और बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवान के महाराजगंज थाना को गुप्त सूचना मिली कि महाराजगंज रेलवे स्टेशन के पीछे कपिया निजामत राजकुमार साह के घर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित होकर योजना बना रहे हैं. सूचना पर पुलिस की टीम कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँच कर छापामारी किया. पुलिस टीम को देखकर भाग रहे कंचन सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में 1 देशी पिस्टल, 2 गोली, 1.500 किग्रा गांजा समेत अऩ्य समान बरामद किया गया. कंचन कुमार सिंह अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध महाराजगंज थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed