Ranchi: गढ़वा में NH-75 किनारे धान के भूसी लदे ट्रक से 53 लाख के शराब पुलिस ने बरामद किया है. जालंधर से पटना जा रहे ट्रक को पुलिस बचने के लिए गुरूजी नामक व्यक्ति फोन पर लोकेशन दे रहा था. गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले के दीपला के रहने वाले खेता राम का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से ट्रक (MP-65 GA-1620), 750 ml Imperial Blue 4080 पीस, 180 ml 11520 पीस, 375 ml Mc Dowells No 1 Original Blended Whisky 2640 पीस, 375 ml Mc Dowells No 1 Deluxe Whisky original 600 पीस, प्लास्टिक स्कैप से संबंधित फर्जी दस्तावेज, 2 मोबाइल और 30 बोरा में भरा धान की भूसी जप्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. गढ़वा एसपी को सूचना मिली थी कि यूपी के विण्डमगंज की ओर से अवैध विदेशी शराब लोड एक ट्रक नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे नि NH-75 किनारे रॉयल किचन रेस्टॉरेंट एण्ड ढाबा पर खड़ी है. सूचना पर वंशीधरनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जब पाल्हे निमियाडीह स्थित NH-75 किनारे रॉयल किचन रेस्टॉरेंट एण्ड ढाबा पर पहुंचा तो देखा कि 12 पहिया ट्रक (MP-65 GA-1620) ढाबा के बाहर खड़ी है. ट्रक चालक से सामान के बारे पुछताछ किया गया तो चालक ने ट्रक में प्लास्टिक स्कैप लोड होने की बात बताया. स्कैंप से संबंधित दस्तावेज भी दिखाया. इसके बाद छापामारी दल जब चेक किया तो ट्रक में धान का भूसी से भरा प्लाटिक बोरा पाया गया. जिसे हटाने पर अवैध विदेशी शराब लोड मिला. सभी शराब के बोतल पर FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखा हुआ था. ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि विदेशी शराब को संगठित गिरोह के द्वारा पंजाब के जालंधर से बिहार पटना में होली त्यौहार में सप्लाई करना था. पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए गुरूजी नामक व्यक्ति फोन पर लोकेशन दे था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed