Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी ब्लॉक के नजदीक पॉश इलाके से शराब बिहार भेजा जाता है. पकड़े गए चार शराब तस्कर में इसका खुलासा किया है. शराब करोबार में शामिल तस्कर कुरियर कंपनी ब्लू डॉट के वाहन से तस्करी करता था. इस वजह से किसी को शक नही होता है. हालांकि गुप्त सूचना पर रांची पुलिस इस कारोबार का भंडाफोड़ किया है. अपार्टमेंट में कई माह से शराब पैकिंग का काम चल रहा था. वहां कुरियर कंपनी ब्लू डॉट वाहन लगी रहती थी. उसी वाहन में शराब का खेप बिहार भेजा जाता था. फिलहाल आरोपी स पूछताछ की जा रही है।
