Ranchi: हजारीबाग के सम्प्रेक्षण गृह से फरार हुए विधि विवादित किशोर को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया. घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी. टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर फरार किशोर को दोबारा निरुद्ध कर लिया.
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को सुबह करीब 9:10 बजे हजारीबाग स्थित सम्प्रेक्षण गृह से एक विधि विवादित किशोर फरार हो गया था. वह सदर थाना कांड संख्या 264/2026 (दिनांक 25 अक्टूबर 2026) के मामले में सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया था. घटना के बाद लोहसिंघना थाना (कांड संख्या 153/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. विशेष टीम ने हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया. लगातार प्रयास के बाद टीम ने 24 घंटे के अंदर फरार विधि विवादित किशोर को विधिवत निरुद्ध कर लिया.
