Ranchi: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी वादी से बदला लेने के लिए योजना बना रहे थे. गिरफ्तार आरोपी में गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती के रहने वाले बीर सिंह उर्फ पण्डित, राजा यादव, नानक नगर के रहने वाले रवि कुमार राव और ओलीडीह थाना क्षेत्र के शिवजी सिंह कॉम्प्लेक्स के रहने वाले विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी कट्टा, 2 गोली, 3 मोबाइल और 1 धारदार चापर पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोलमुरी थाना (काण्ड संख्या-82/25) के नामजद आरोपी वीर सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ राजा यादव के घर में काण्ड के वादीगण को बदले की भावना से क्षति पहुँचाने एवं बदला लेने की नियत से हथियार के साथ एकत्र होकर योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली. सूचना पर गठित पुलिस की एक टीम राजा यादव के घर पहुँच घेराबन्दी करते हुए छापामारी किया. छापामारी के क्रम में राजा यादव के घर में चारो आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी, राजा यादव और बीर सिंह उर्फ पण्डित का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनो के विरुद्ध विभिन्न थाना में 13 मामले दर्ज है.
