Ranchi: पलामू में सोना-चाँदी सफाई के नाम पर ठगी करने वाले इंटरस्टेट गिरोह का उद्भेदन करते हुए पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस कई मामले का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी में शम्भु कुमार साह, शशि भूषण, सुमित सोनी और टिंकू कुमार सोनी का नाम शामिल है. सभी आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुपी थाना क्षेत्र स्थित रामनगरा का रहने वाला है. आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट वाली दो बाईक, 1 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 49 पीस गहना बनाने के विभिन्न आकार के डाईस, छोटा गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल और सोना चांदी साफ करने के औजार रखने वाला 4 बैग पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को बस स्टैंड के समीप गस्ती एवं वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली दो बाईक पर सवार चार संदिग्ध को पुलिस ने रोका. थाना लाकर पूछताछ एवं उनके बैग की जांच की गई. पूछताछ में उन्होंने खुद को बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले बताया और सोना-चाँदी साफ करने के नाम पर की गई कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
गिरोह ने 22 अगस्त मेदिनीनगर थाना क्षेत्र में शांतिपुरी रोड नंबर-10 स्थित एक घर में बर्तन साफ करने के बहाने घर की महिला को विश्वास में लेकर 4 सोने की चेन एवं 4 सोने की अंगूठियाँ चोरी की. 24 सितंबर हमीदगंज में गहना साफ करने का धोखा देकर एक महिला से सोने की एक चेन एवं एक अंगूठी हड़पी. 6 मई लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम ओरिया कला में पतंजलि दवा बेचने के बहाने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उसके गले का सोना, कान के फूल एवं पायल चोरी की. सभी घटनाओं के संबंध में संबंधित थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं.
