Ranchi: झारखण्ड में संगठित अपराध के संबंध में शुक्रवार को आईजी अभियान डॉ० माईकलराज एस की अध्यक्षता में समीक्षा की गई. आईजी अभियान ने रांची एसएसपी राकेश रंजन, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, रामगढ़ अजय कुमार, पलामू रेष्मा नरेशन, हजारीबाग अंजनी अंजन, चतरा एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) एसपी ऋषव कुमार झा के साथ राज्य में सक्रिय संगठित अपराधकर्मियों के गिरोह पर नियंत्रण के लिये रणनीति तैयार करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की.

बैठक में आईजी अभियान ने अपराध नियंत्रण के लिये संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसके सदस्यों को चिन्हित करते हुये सख्त कार्रवाई करने को कहा. साथ ही जमानत पर छूटे संगठित गिरोह के अपराधियों के वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुये साक्ष्यानुसार सीसीए के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. संगठित आपराधिक गिरोह के फिरार सदस्यों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. जमानत पर छूटे अपराधकर्मी पर विशेष निगरानी रखने एवं उनके जमानतदारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. संगवित अपराधी गिरोह के सरगना एवं उनके सदस्यों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सपत्ति के संबंध में वांछित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. बैठक में पुलिस मुख्यालय सभागार से आईजी अभियान डॉ० माईकलराज एस०,  एटीएस एसपी ऋषव मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed