Ranchi: राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलों के सभी एसएसपी, एसपी के साथ प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले सुविधा के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. समीक्षोपरांत डीजीपी ने जिलों के सभी एसएसपी, एसपी को सरकारी प्रावधानों के तहत प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार द्वारा निर्धारित सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. नक्सलियों के विरूद्ध न्यायालय में लंबित मामले के निष्पादन के लिए स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने के साथ उनके व्यक्तिगत समस्यों के समाधान के लिए अपने अपने जिले से एसआई या इसके उपर के पुलिस पदाधिकारी स्तर के एक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाने का निर्देश दिया. आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अन्य सक्रिय नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. इस बैठक में डीजीपी के अतिरिक्त एसआईबी डीआईजी संजीव कुमार, एसपी नाथु सिंह मीणा, भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीआईडी एडीजी सभी रेंज के डीआईजी, जोनल आईजी, एसएसपी एवं एसपी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed