Ranchi: होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची जिला पुलिस पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही है. इसी क्रम में सिटी एसपी, एसडीओ, सिटी डीएसपी एवं कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में लालपुर, कोतवाली, लोअर बाजार सहित अन्य थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना,आमजन में विश्वास उत्पन्न करना और आकस्मिकता की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई तथा प्रतिनियुक्त बलो को ब्रीफ किया गया. आमजन से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचायें.
