Ranchi: सिमडेगा में शादी समारोह में शामिल नाबालिग को बाथरुम जाने के दौरान जबरन डोभाया डैम ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में शामिल आऱोपी के साथ नाबालिग को पाकरटांड़ थाना पुलिस ने दबोच लिया है. गिरफ्तार आऱोपी में थाना क्षेत्र के ही रोबिन केरकेट्टा और नाबालिग शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल एक 16 वर्षीय नबालिक को रोबिन केरकेट्टा एवं दूसरा नाबालिग सहयोगी के द्वारा पीड़िता को शादी स्थल के बगल में बाथरूम जाने के क्रम में 15 जनवरी को समय करीब 00.30 बजे रात में जबरन पकड़कर डोभाया डैम तरफ ले जाकर उनके साथ दुष्क्रर्म  की घटना को अंजाम दिया. जिस संबंध में पीड़िता की भाभी वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज किया गया. एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित किया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए रोबिन केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही संलिप्त एक नबालिक को निरूद्ध किया गया. घटना स्थल से पीड़िता के कपड़ों को बरामद किया गया. पीड़िता का चिकित्सीय जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा है. आरोपी  का बल्ड सेम्पलिंग डीएनए प्रोफाईलिंग के लिए कराया जा रहा है. पूछताछ में आरोपी ने अपना-अपना दोष स्वीकार किया जिसका स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed