Patna: रोहतास में राजस्व कर्मचारी के साथ दलाल को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कार्यालय से पटना निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में दलाल सुनील कुमार और राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार का नाम शामिल है. कन्हैया कुमार रोहतास के दावथ अंचल कार्यालय में तैनात है.
जानकारी के मुताबिक पिंटू कुमार ने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया था. जिसमे बताया गया कि राजस्व कर्मचारी दाखिल-खारिज करवाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया. इस संदर्भ में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने निगरानी थाना (कांड सं0-46/25) में कन्हैया कुमार व दलाल सुनील कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया. अनुसंधानकर्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया.
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार व दलाल सुनील कुमार को 18,000 रूपये रिश्वत लेते दावथ अंचल कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *