Ranchi: चाइबासा में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एक जवान जख्मी हो गया. सोमवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुलापाबुरू, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आईईडी को विस्फोट किया गया. जिसकी चपेट में आने से झारखण्ड जगुआर बम निरोधक दस्ता के जवान मनोज कुमार दमाई जख्मी हो गया. जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद जवान त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रांची भेज दिया. इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
