Ranchi: एनटीपीसी डीजीएम हत्याकांड का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा कर लिया है. 8 मार्च को फतहा जंगल में घटना को अंजाम देने की योजना बनी थी. वही चतरा से हथियार व गोली लाया गया था. घटना को अंजाम देने में शामिल चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के लोहार मोहल्ला गांव के रहने वाले मिंटू कुमार पासवान उर्फ छोटा छत्रि, नापोखुर्द निवासी राहुल मुण्डा उर्फ छोटका उर्फ मिरिण्डा, केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग माली टोला निवासी मनोज माली और चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के हुरनाली पितजी निवासी अजय यादव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 का एक पिस्टल, 3 गोली, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का पल्सर, रैकी करने एवं हथियार लाने में प्रयुक्त पल्सर, अपराध करने के लिए मिला 5500 रूपया नगद, 6 मोबाइल, राहुल मुण्डा के पास से घटना के समय पहने हेलेमट, जैकेट, टीशर्ट, जूता, शूटर के पास घटना के दिन पहना हुआ जैकेट, टी-शर्ट, जूता, जीन्स पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि 8 मार्च को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक पर एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव को सुबह करीब 9.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया. ईलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल लाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में कटकमदाग थाना (काण्ड सं0-47/25) में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. वही मामले के उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी मुख्यालय अमित कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. अनुसंधान के क्रम में एसआईटी टीम के द्वारा भागने वाले सभावित रास्तो का अलग-अलग दिशाओं में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन तथा तकनीकी के माध्यम से विभिन्न जिलों में छापामारी अभियान चलाकर अपराकर्मियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
अपराधी बड़कागांव एवं केरेडारी क्षेत्र के विभिन्न कम्पनियों एनटीपीसी, बीजीआर, ऋत्विक एवं त्रिवेणी सैनिक कम्पनी में डर का माहौल पैदा कर लेवी वसुलने के उदेश्य कम्पनी के गाड़ियों पर हमला करवाने चाहता था. इसके लिए शूटर तथा रैकी करने वाले लोगो के साथ घटना को अंजाम देने के लिए विगत कुछ महीनों से संगठन में शामिल कराने के लिए स्थानीय लड़कों को मासिक रकम दिया जाता था. एवं मोबाइल का विशेष एप्प का प्रयोग करने के लिए कहा जाता था.
घटना का अंजाम देने के लिए 27 फरवरी को संगठन के कहने पर मिन्दु कुमार पासवान उर्फ छोटा छत्रि, राहुल कुमार मुण्डा व मनोज माली के साथ प्लान तैयार किया गया. 5 मार्च को संगठन के माध्यम से चतरा निवासी अजय यादव के पास हथियार, गोली उपलब्ध कराया गया. जिसे चतरा से लाने के लिए शूटर मिन्दु पासवान और मनोज माली को भेजकर हथियार एवं गोली मंगाया गया. 6 मार्च को संगठन के कहने पर शूटर मिन्दु पासवान एवं राहुल मुण्डा के साथ रैकीकर्ता मनोज माली के द्वारा केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवारी में कम्पनी के गाडियों का आने-जाने तथा भागने का सुरक्षित रास्ता का रैकी किया गया. 7 मार्च को संगठन के कहने पर शूर्टस मिन्टु पासवान, राहुल मुण्डा, मनोज माली के साथ केरेडारी थाना क्षेत्र के बॅगवरी के कोल माइन्स रोड के आस-पास घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया. परन्तु असफल रहा. फिर उसी दिन 8 मार्च को फतहा जंगल में घटना को अंजाम देने की सहमति बनी. संगठन के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौपी गई. शूटर मिन्टु पासवान को हथियार सहित सुरक्षित फतहा बाजार पहुंचाकर घटना को अंजाम देने की जिम्मेवारी सौंपी गई. मनोज माली को केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवारी के आस-पास पुलिस के गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया. सूर्टश मिन्टु पासवान को कम्पनी के गाडी पर अंधा-धूध फायरिंग करने का जिम्मा दिया गया. राहुल मुण्डा को पल्सर में सूटर्श मिन्टु पासवान को बैठकर कम्पनी फतहा जंगल से मोतरा घाटी की ओर सुरक्षित भागने का जिम्मा दिया गया.
योजना के अनुसार 8 मार्च को हजारीबाग शहर से बड़कागांव की ओर जा रही एनटीपीसी कम्पनी के स्कोर्पियो पर समय करीब 9.32 मिनट पर पल्सर सवार चालक राहुल मुण्डा तथा शूटर मिन्दु पासवान फतहा चौक के नजदीक 10-15 फीट की दूरी पर चलती हुई गाडी पर पीछे से अंधा-घूंध फायरिंग करते हुए 2 राउण्ड गोली फायर किया गया. तथा एक राउण्ड स्कारपियों के बायीं ओर बीच वाले गेट पर फायरिंग किया. सड़क की बायीं ओर उतरकर फतहा चौक से प्लान के अनुसार सुरक्षित रास्ता से भाग गये. इस दौरान अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से शूटर एवं चालक के द्वारा हेलमेट, जैकेट एवं लिवास को खोल दिया गया. अजय यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध चतरा के इटखोरी व गिदौर व बिहार के पटना जिले के दीघा व राजीव नगर थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed