Ranchi: जमशेदपुर जिले के जुगसलाई नगर परिषद बाजार स्थित दुकान में रंगदारी नही देने पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने में शामिल आधा दर्जन अपराधी को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में जुगसलाई थाना क्षेत्र के सफीगंज मोहल्ला का रहने वाला अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह उर्फ बडकू, पवट मोहल्ला का रहने वाला हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, खटीक मोहल्ला का रहने वाला अंकित सोनकर उर्फ अंकित खटीक और सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी के रहने वाले बानेश्वर नामता का नाम शामिल है. आरोपी के पास से चार देशी पिस्टल, 5 गोली, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा, वैगनआर कार और छः मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि जुगसलाई थाना क्षेत्र में नगर परिषद बाजार स्थित यूनिक कलेक्सन कपड़ा दुकान में 15 मई को 5 अज्ञात अपराधियों ने वैगनआर कार में सवार होकर रंगदारी का पैसा नहीं देने तथा अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिस संबंध में जुगसलाई थाना (कांड सं0- 39/26) में में मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में लगातार तकनीकी साक्ष्य, आसुचना संकलन, साक्षीयों के बयान, CCTV फुटेज एवं अन्य श्रोतों से आये तथ्यों के आधार पर अज्ञात अपराधियों की पहचान मनीष सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधी के रूप में किया गया. पुलिस टीम एसएसपी को मिले गुप्त सुचना के आधार पर अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बडकू, हरप्रित सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु को शिव घाट जुगसलाई के निकट से पकड़ा गया. वही बानेश्वर नामता उर्फ मानस को बर्मामाइंस रेलवे यार्ड के निकट से तथा अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गर्ल स्कुल जुगसलाई के निकट से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने अपने-अपने आपराध स्वीकारोक्ति बयान में घटित घटना में अपनी-अपनी भुमिका के संबंध में बताते हुए संलिप्त रहने की बात स्वीकार किया. आरोपी के पास से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त मैरुन रंग का वैगनआर कार तथा चार देशी पिस्टल, पाँच गोली, तीन खाली मैगजीन, छः एड्रांयड मोबाईल फोन, एक खोखा जप्त किया गया है. राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह उर्फ बडकू, हरप्रित सिंह उर्फ हैप्पी, बानेश्वर नामता और अंकित सोनकर उर्फ अंकित खटीक का आपराधिक इतिहास रहा है. चारो आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में 9 मामला दर्ज है.
