Ranchi: झारखंड के विभिन्न जिलों में तैनात सहायक पुलिसकर्मियों को एक वर्ष के सेवा विस्तार का आदेश सीएम हेमंत सोरेन ने दिया है. सीएम हेमन्त सोरेन ने सहायक पुलिस कर्मियों को एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा अवधि में विस्तार दिए जाने का आदेश दिया है. गृह विभाग अब इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगी.

बता दे कि अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों को सेवा से हटाने का आदेश जारी किया गया था. इसके बाद जिलों में अनुबंध सेवा अवधि समाप्त होने पर हटाने का आदेश जारी किया जा रहा था. हालांकि अनुबंध सेवा अवधि विस्तार मार्गदर्शन के लिए डीआईजी कार्मिक को पत्र भेजा गया था. गृह विभाग के प्रावधान के अनुसार यह कार्रवाई की जा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed