Ranchi: हाल ही में गोड्डा जिले के बलबड्डा और मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई अपहरण, हत्या और रंगदारी मामले में फायरिंग का खुलासा करते हुए चार अपराधी को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मिथलेश कुमार दास, उसका भाई पवन कुमार दास, सुमन कुमार उर्फ सोनू और प्यारेलाल ताँती का नाम शामिल है. चारो आरोपी बलबड्डा थाना क्षेत्र के कोकरा खास का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक ऑटोमैटिक मैगजीन लगा देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, दो देशी सुतली बम, दो गोली, दो दबिया, एक खोखा, तीन बाईक, 6 मोबाइल, एक टोटो समेत अऩ्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.

मामले का जानकारी देते हुए गोड्डा एसपी ने बताया कि बलबड्डा एवं मेहरमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए अपहरण, हत्या एवं रंगदारी के लिए गोली चलाने की घटना घटित हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में अलग-अलग एसआईटी टीम का गठन किया गया था. गठित सभी एसआईटी टीम संयुक्त रूप से आपसी सम्न्वय के साथ मामले का उद्‌भेदन करने का प्रयास कर रही थी. अनुसंधान के क्रम में आये मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बलबड्‌डा थाना क्षेत्र के कोकरा खास के चार संदिग्ध को पूछ-ताछ के लिए थाना लाया गया. पूछ-ताछ के दौरान लाये गये संदिग्धों ने पांच मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया हैं. बरामद आर्म्स, गोली एवं सुतली बम के संबंध में बलबड्‌डा थाना (कांड सं0-23/26) में अलग से मामला दर्ज किया गया है. अन्य अपराधी की संलिप्तता के बिन्दु पर भी गहराई से अनुसंधान कर रही है.

इन मामले में रही है संलिप्तता

ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित गांव में आपसी विवाद में एक 13 वर्षीय लड़का गुलशन कुमार दास की गला दबा कर बेहोश कर तालाब में फेंक कर हत्या कर दिया गया. इस संबंध में ललमटिया थाना यूडी (सं0-15/25) केस दर्ज किया गया था. पुनः सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया जाएगा.

बलबड्‌डा थाना क्षेत्र के एक सीमेंट-छड व्यवसायी का 28 जनवरी को अपहरण कर 05 लाख रूपये की फिरौती लेकर दबिया से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इस संबंध में बलबड्‌डा थाना (कांड सं0-03/26) में मामला दर्ज किया गया है. बलबड्‌डा थाना क्षेत्र में एक आईसक्रीम विक्रेता पिंटू तांती का आपसी विवाद में 14 मार्च  को गोली मारकर हत्या कर दिया गया एवं रूपये लूट लिया. इस संबंध में बलबड्डा थाना (कांड सं0-16/26) में मामला दर्ज किया गया.

मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी चौक पर एक अनाज व्यवसायी से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर 12 अप्रैल को उसके दुकान पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया. इस फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. इस संबंध में मेहरमा थाना (कांड सं0-62/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *