Ranchi: सोशल मीडिया दिया गजवा-ए-हिंद’ का नारा और सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपी फरहान मलिक नाम को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने इंस्ट्राग्राम में ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा लगाया था. साथ ही सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. आतंकी संगठन के नारे के साथ झंडे का भी इस्तेमाल किया था.
मामले को लेकर रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने इसकी तस्वीर और डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर कर रांची पुलिस से इसे गिरफ्तार करने और इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. उन्होंने लिखा था – ‘फरहान मलिक, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की संप्रभुता से जुड़ा है. इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो आईएसआईएस, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है.
इसके बाद रांची पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी फरहान मलिक नाम के युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *