Ranchi: साइबर अपराध के लिए बदनाम जामताड़ा में पुलिस ने एक और बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी में राज कुमार मंडल, सोनु कुमार मंडल और बन्टी कुमार सेन का नाम शामिल है. तीनों आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से 7 मोबाइल और 6 सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार एसपी को मिले गुप्त सूचना पर साईबर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने एक साथ दो जगह छापा मारा. सियाटांड़ गांव में राज कुमार मंडल को पकड़ा गया. ये लोगों के व्हाट्सएप पर RTO E-CHALLAN का फर्जी APK फाइल भेजता था. डाउनलोड करते ही मोबाइल की सारी गोपनीय जानकारी चुरा कर ई-वॉलेट से बैंक अकाउंट खाली कर देता था. वही लकरटंगा गांव में सोनु कुमार मंडल और बन्टी कुमार सेन गिरफ्तार हुए. दोनों लोगों को कॉल कर “जियो सिम बंद हो रहा है” बोलते थे. वेरिफिकेशन के नाम पर OTP लेकर ठगी करते थे. इस संबंध में साइबर अपराध थाना (कांड संख्या41/26) में मामला दर्ज है. बन्टी कुमार सेन पहले से ही जामताड़ा साइबर अपराध थाना (कांड संख्या 69/24) में आरोपी है. पुलिस के अनुसार इनका कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्य थे. कई लोगों को ये शिकार बना चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed