Patna: नकली पेट्रोल एवं डीजल बनाने वाले गिरोह का खुलासा का खुलासा करते हुए मोतिहारी क रामगढ़वा थाना पुलिस ने सिंडिकेट के पांच अपराधी को भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल एवं स्प्रीट के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रक्सौल थाना क्षेत्र के अहिरवा टोला के रहने वाले शशि कुमार राय, उसका भाई भूवन कुमार राय, हाकिम हवारी, श्यामबाबू कुमार राम और रामगढ़वा थाना क्षेत्र के हरनाही निवासी महेश कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से 200 लीटर क्षमता वाले ड्रम 48 ड्रम डीजल, पेट्रोल एवं मोटर स्प्रीट, 5 बोतल ग्रीस, Colourant, तेल चुराने का पाईप और नापने का मशीन पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार रामगढ़वा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रक्सौल एनएच पर कुछ लोगों के द्वारा तेल टैंकर तथा ट्रकों के चालकों के साथ मिली भगत करके पट्रोल, डीजल एवं मोटर स्प्रीट तथा नकली पेट्रोल, डीजल बनाने का काम किया जा रहा है. सूचना पर रक्सौल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई, जिसमें रामगढ़वा, कलवारी मंझरिया, आमुदेई तथा रक्सौल बाईपास के पास स्थित बंद चार दिवारी जैसा के अंदर स्थित कुल तीन स्थलों से 48 ड्राम में पेट्रोल, डीजल एवं मोटर स्पीट और तेल नापने का मशीन (नपना), तेल चुराने का पाईप एवं Colourant बरामद किया गया. इस संदर्भ में रामगढ़वा थाना (कांड सं0-523/25) में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed