Patna: सुंदर महिला का फोटो भेजकर साथ रहने और गर्भवती करने पर मोटी रकम का लालच देकर ठगी करने वाले चार साईबर अपराधी को नालंदा के कतरीसराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में प्रभात कुमार, नितीश कुमार, प्रीतम कुमार और अनिल कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी वारसलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसके अलावे एक विधि-विरूद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. आरोपी के पास से 7 मोबाईल और सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त सूचना के आलोक में नालंदा एसपी के निर्देश पर कतरीसराय थाना पुलिस साईबर अपराध के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस क्रम में ग्राम-सुन्दरपुर एवं बरीठ के बीच चौवर (खेत/खन्दा) से साईबर अपराध करते हुए पांच साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से मोबाईल, सिम कार्ड, एवं अन्य आपत्तिजनक सामाग्री बरामद किया गया. प्रारंभिक पुछ-ताछ में गिरफ्तार आरोपी ने ऑनलाईन ठगी, फर्जी कॉल एवं अन्य साईबर अपराध से भोले भाले युवकों को सुंदर महिला, युवती का फोटो वाट्सएप के माध्यम से भेजकर साथ रहने एवं गर्भवती करने पर मोटी रकम देने का लालच देकर ठगी करने में संलिप्तता की बात स्वीकार किया. इस संदर्भ में कतरीसराय थाना (कांड संख्या-91/26) में मामला दर्ज किया गया है.
