Ranchi: खूंटी के तजना नदी ब्रिज के पास वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधी हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ग्राम प्रधान के हत्या में शामिल रहा है गिरफ्तार आरोपी में सायको थाना क्षेत्र के गुटूहातु निवासी चन्दा हस्सा, जानुमपीड़ी निवासी राम सहाय मुंडा उर्फ ताता, उम्र 26 वर्ष, पे० मुचिराय मुंडा, सा० जानुमपीड़ी, थाना- सायको, अड़की थाना क्षेत्र के उलीज्ञातु बरगी निवासी अमरजीत पूर्ति उर्फ चोड़या और मारंगहदा थाना क्षेत्र के जोजोहातु टोला हेस्साडीह निवासी पांडू मुंडा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी कट्टा, 4 गोली, 2 मोबाईल और ड्रेगन स्प्रींग चाकू पोलिसमे बरामद किया है.
गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि सायको थाना क्षेत्र के जियुरी तजना नदी ब्रिज के पास जंगल झाड में कुछ अपराधी अवैध इथियार गोली के साथ जमा होकर गंभीर अपराध करने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए जीयुरी तजना नदी ब्रिज के पास जंगल से चारो अपराधी को अवैध हथियार एवं गोली, चाकू, मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार गया. इस संदर्भ में सायको थाना (काण्ड संख्या 22/2025) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अपराधी चन्दा हस्सा एवं अमरजीत पूर्ति मारंगहदा थाना क्षेत्र के कांड़ेतुविद गाँव के बलराम मुंडा के हत्या में भी शामिल था. पूर्व में सभी अपराधी हत्या के अलग-अलग मामले में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed