Ranchi: अपार्टमेन्ट से 16 लाख उड़ाने वाले चालक को रांची के बरियातू थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मनीष कुमार के रूप में कई गई है. आरोपी के पास से 10,73,000 रुपये और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार जमशेदपुर जिले के रहने वाले प्रबजोत सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर बरियातु थाना (कांड सं0-188/2025) में मामला दर्ज किया गया. प्रबजोत सिंह बोकारो में स्परिट्स एंड एलाइट इंडस्ट्रीज प्रालि में कार्यरत है. जो पेबल बे अपार्टमेन्ट गौतमबुद्ध मार्ग बरियातु राँची फ्लैट सं0 – 803 एवं 905 में अपने ड्राइवर, स्टाफ लोग के लिए किराये पर लिए थे. 28 जुलाई को प्रबजोत सिंह जब शाम में बाहर गये थे तब इनका ड्राइवर मनीष कुमार के द्वारा मौका देखकर फ्लैट सं०- 905 को खोलकर अलमारी से 1600000 रुपये लेकर फरार हो गया. एवं अन्य स्टाफ को बताये की वह बोकारो वाला ऑफिस में जा रहा है. जब प्रबजोत सिंह मनीष कुमार को फोन किया तो फोन स्वीच ऑफ आने लगा. घटना की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम को दिल्ली भेजा गया. दिल्ली में विभिन्न जगहों पर छापामारी करते हुए मनीष कुमार को दिल्ली के नेहाल विहार थाना क्षेत्र के एक मकान से गिरफ्तार किया गया. पुछ ताछ के क्रम में आरोपी के निशानदेही से 10.73,000 रुपयों बरामद कराया गया. बाकी पैसो के बारे पुछने पर बताया कि कर्ज देने एवं अन्य चीजो पर खर्च हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *