Ranchi: रामगढ़ और हजारीबाग के विभिन्न लाईन होटलों के पास खड़ी ट्रको के डीजल टैंकर का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के चार अपराधी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कुज्जू ओपी क्षएत्र के बड़का चुम्बा पहरिया निवासी सागर बेदिया, रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिन्झार के रहने वाले गोपी मुण्डा, हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के रेलिगचा निवासी विजय बेदिया और बुंडू निवासी ताहिर अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से मारुती सुजुकी ALTO LX (JH 0165860), 210 लीटर डीजल, टंकी का लॉक तोड़ने वाला लोहे का पाईप, 190 लीटर मोबिल, डीजल मापक यंत्र और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि बीते रात गुप्त सुचना मिली कि रामगढ़ जिला के लाईन होटलो के पास खड़ी हाईवा ट्रकों के तेल टैंकर से लॉक तोड़कर तेल चोरी करने वाला गिरोह एक अल्टो कार से गोला थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापमारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम ग्राम हेमतपुर प्रेम लाईन होटल के पास (रिलांयस पेट्रोल पम्प के सामने) वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार दिखाई दिया, जिसे रुकने का ईशारा किया तो तेजी से भागने लगा, जिसे खदेडकर पकड़ा गया. कार का तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट एवं डिक्की से 5 जार डीजल बरामद किया गया. वही कार सवार गोपी मुंडा, सागर बेदिया, विजय बेदिया को पकड़ा गया. डीजल के बारे में पूछताछ करने पर आऱोपी ने बताया कि हम लोग गोला टोल के पहले होटल के सामने सडक पर लगे हाईवा, ट्रक का तेल टैंकर को तोड़कर उससे डीजल चोरी किये है. साथ ही बताया कि कई वर्षों से तेल चोर का गिरोह बनाकर रामगढ़ जिला के कुज्जु मुरकुण्डा, बरकाकाना, रामगढ़ घाटो एवं हजारीबाग के चरही स्थित लाईन होटलों के पास खड़ी हाईवा, ट्रको का डीजल टैंकर का लॉक तोड़कर चोरी करते आ रहे है और चोरी किया हुआ तेल डीजल को ताहिर अंसारी को 70-75 रुपया प्रति लीटर की दर से बेच देते है. जिससे काफी अच्छी आमदनी होती थी. तथा इन पैसो से ये लोग ऐसो आराम की जिन्दगी जीते थे. आरोपी के स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर डीजल तेल चोर का क्रेता ताहिर अंसारी को उसके घर से घर में रखा हुआ चोरी का डीजल, मोबिल एवं डीजल बेचने में इस्तेमाल करने बाले यंत्र को के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में गोला थाना (कांड संख्या 130/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
