Ranchi: गढ़वा स्थित ज्वेलर्स में लूट में असफल होने के बाद बोकारो में वारदात को अंजाम देने निकले सरगना धीरज मिश्रा समेत चार अपराधी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ में 7 सितंबर को गोलपार स्थित गणक मैरेज हॉल के नजदीक जेसी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अपराधी गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया निवासी रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज, पलामू जिले के नगर थाना क्षेत्र के भट्टी निवासी सौरभ राम उर्फ सौरभ कुमार उर्फ छोटू उर्फ शेखर, बिहार के बक्सर जिले के सकरौल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी सरगना धीरज मिश्रा और औरंगाबाद जिले के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोराह निवासी राहुल यादव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 8 एमएम का 10 गोली, 7.65 का 11 गोली, दो बाईक (JH-12Q-3398 व JH-09AA-8852), स्कूटी (JH-01FT-7918), 9 मोबाईल, 1 चाकू, 1 स्ट्रीपर कटर, 2 फर्जी आधार कार्ड, 2 फर्जी पैन कार्ड, 1 डेवीड कार्ड, 1 डोंगल और 2 मोबाईल सीम पुलिस ने बरामद किया है.

घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि गणक मैरेज हॉल के नजदीक जेसी ज्वेलर्स में लूट के उद्भेदन के लिये एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. गठित टीम संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग ठिकाने पर छापामारी की जा रही थी. करीब 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का जांच किया गया. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर करीब एक दर्जन जगहों पर छापामारी गयी. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि गढ़वा में स्थित जेवलर्स दुकान में लूट की घटना में असफल होने के पश्चात बोकारो जिले के चास स्थित जेवलर्स दुकान में लूटपाट की घटना के अंजाम देने की योजना बनाने के लिये गोबरदाहा हुहुवा क्षेत्र में एकत्रित होने वाले है. इनलोगो ने ही जेसी ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. एसआईटी की टीम गोबरदाहा स्थित ईट भ‌ट्ठा जाने वाले सुनसान जगह पर पहुँची तो 4-5 संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. हालांकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार, गोली समेत अऩ्य समान बरामद किया गया. इस गिरोह के सदस्यों का मुख्य लक्ष्य है लूटे गये लाखो-करोडो रूपये में से कुछ रूपया को बड़े वकीलों के फीस में खर्च कर जेल से बाहर आकर पुन डकैती का कार्य करना है. अपराधी ग्राम कैथा में किराये का मकान लिये हुये है. जहाँ से एक बाईक समेत अन्य समान मिले है. बरामद हथ़ियार के संबंध में अलग से रामगढ़ थाना (काण्ड संख्या-258/25) में मामला दर्ज किया गया है.

15 वर्षो से सक्रिय गिरोह रांची में पार्षद हत्याकांड, ज्वेलरी दुकान में डाका समेत अन्य वारदात को दिया है अंजाम

धीरज मिश्र गिरोह लगभग 15 वर्षों से झारखण्ड-बिहार के दर्जनों जिलों में बैंक एवं ज्वेलरी शॉप में डाका डाल चुका है. इस अपराधिक गिरोह ने रामगढ़ थाना क्षेत्र 7 सितंबर को जेसी ज्वेलर्स दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने का बात को स्वीकार किया है. गिरोह का मुख्य टारगेट होलसेल ज्वेलेरी विक्रेता के लोग होते है, जहाँ पर डाका डालने पर बडी मात्रा में सोने के आभुषण हाथ लगता है. वर्ष 2021 में कोडरमा घाटी में स्वर्ण व्यवसयी को अगवा कर लुटपाट की गयी थी, उनकी इनोभा क्रिस्टा को राँची के तरफ ले जा रहे थे, परन्तु ओरमांझी थाना क्षेत्र में पकडे गये थे. आरोपी के पास से 1,47,00,000 नगद 3,00,00,000 मुल्य का सोना एवं 56 किग्रा चांदी बरामद किया गया था. वर्ष 2018 में औरंगाबाद में जेवलरी शॉप में भिषण डाका डाला गया था, जिसमें 40,00,000 रूपया से अधिक मुल्य का सोने की जेवरात की लूट की गई. वर्ष 2021 में रॉची स्थित धुर्वा इलाकेम  पार्षद वैद प्रकाश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में धीरज मिश्रा फिरार चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *