Ranchi: सुरक्षाबलों को क्षति पहुँचाने के लिए गुमला के आंजन-हिरनाखांड जंगल से लगाये गए दो-दो किलो के 5 केन बम सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. बीडीडीएस की टीम ने मौके पर बरामद बम को नष्ट कर दिया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि गुमला-थाना क्षेत्र के आंजन-हिरनाखांड जंगल में सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से भाकपा माओवादियों के द्वारा बम बिछाया गया है. सूचना पर गुमला पुलिस तथा SSB के संयुक्त टीम इलाके मे विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान सर्च करने के क्रम में हिरनाखांड जंगल से 2-2 किग्रा के 5 जिन्दा केन बम बरामद किया गया. जिसे झारखंड जगुआर की BDDS  टीम नष्ट कर दिया. गुमला पुलिस नक्सल एवं अपराध मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चला रही है. गुमला पुलिस नक्सली संगठनों से अपील करती है कि झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति का लाभ उठाते हुए समाज के मुख्य धारा में शामिल हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed