Ranchi: जामताड़ा के धरमपुर मोड़ के समीप चाय दुकान पर गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल पांच आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी में नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया के रहने वाले आसिफ अंसारी उर्फ लम्बू, हारुण अंसारी, इसराफिल अंसारी, धरमपुर के रहने वाले सफाउल अंसारी और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के केन्दुआटांड़ निवासी समसुल अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल मैग्जीन सहित, 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल जिसके मैग्जीन में गोली, 9 बोर का एक देशी पिस्टल, मैगजीन में चार गोली, दो बाईक और 10 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह में नारायणपुर थाना क्षेत्र धरमपुर मोड़ के समीप चाय दुकान के पास दो बाईक पर सवार होकर आए 3 अज्ञात अपराधियों ने फुरकान अंसारी को गोली मारकर हत्या कर घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गया था. इस संदर्भ में नारायणपुर थाना (कांड सं0-20/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. मामले अनुसंधान करते हुए सीसीटीभी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्य विश्लेषण एवं गुप्त सूत्रों के आधार पर संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया गया. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर आसिफ अंसारी उर्फ लम्बु, हारुण अंसारी, इसराफिल अंसारी, समसुल अंसारी, सफाउल अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से गहनता से पुछताछ करने के अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. आरोपी के पास से देशी पिस्टल, मैग्जीन, गोली, बाईक, मोबाईल और कपड़ा बरामदगी की गई. यह बात भी प्रकाश में आयी कि घटना के पूर्व में भी अपराधियों ने लूट-पाट, डकैती, अपहरण एवं गोली कांड की घटना को अंजाम दिया हैं. पकड़े गए आरोपी ने जामताड़ा, दुमका, गिरीडीह एंव देवघर के क्षेत्रों में भी अपराधिक घटना को अंजाम दिया है. कई मामले में वांछित हैं. पकड़े गए पांचो अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में 9 मामला दर्ज है.
पिपरासोल में सीएसपी संचालक से पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पिपरासोल में सीएसपी संचालक से पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को करमाटांड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अजमुल अंसारी उर्फ बलमा करमाटांड थाना क्षेत्र के सुब्दीडीह छायाटांड का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना के दौरान पहने हुए जैकेट, हथियार और बाईक बरामद किया गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को ग्राम पिपरासोल के सीएसपी संचालक नारायण पंडित से पिस्तौल का भय दिखा कर 20,000 रुपये तथा एक मोबाईल लुटने तथा भागने के क्रम में ग्राम कुरुवाटांड पर के पास लोगो द्वारा रोके जाने पर गोली चलाने के आरोप में करमाटांड थाना (कांड संख्या 01/26) में मामला दर्ज किया गया था. करमाटांड थाना (कांड संख्या 09/24) में दर्ज मामले में जेल में बंद नशीम अंसारी को पुलिस रिमांड में करमाटांड थाना लाया गया था तथा अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया था, जिसमें नशीम अंसारी ने करमाटांड थाना (कांड संख्या 01/26) में दर्ज मामले में आशिफ अंसारी उर्फ लम्बु, अजमुल अंसारी उर्फ बलमा के साथ वारदात को अंजाम देने में संलिप्तता स्वीकार किया. आशिफ अंसारी उर्फ लम्बु को नारायणपुर थाना (कांड संख्या 20/26) में दर्ज मामले में एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है. एवं करमाटांड थाना (कांड संख्या-01/26) में प्रयुक्त पिस्तौल तथा बाईक को जप्त किया गया. गुप्त सुचना के आधार पर मंगलवार अजमुल अंसारी उर्फ बलमा को गिरफ्तार किया गया.
कुख्यात साईबर अपराधी का सहयोगी गिरफ्तार
जामताड़ा साईबर थाना पुलिस ने कुख्यात साईबर अपराधी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह निवासी गिरफ्तार आरोपी फुरकान अंसारी के पास से एक मोबाईल, तीन सिमकार्ड, एक एटीएम कार्ड, 43,800 नगद और स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है. जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पोसई मोड स्थित बस पड़ाव के पास छापामारी कर कुख्यात जमरूद्दीन अंसारी के मुख्य सहयोगी साईबर अपराधकर्मी फुरकान अंसारी को पकड़ा गया. इस संबंध में जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या-14/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी निष्क्रय खातों में अज्ञात द्वारा पैसा जमा कराकर एटीएम के माध्यम से निर्गत करने के साथ कमीशन लेता था.
