Gaya ji: गया जी में रिश्ते को शर्मशार करने वाला घटना सामने आया है. जहां पिता-पुत्र को एक साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आरोपी कोई और नही मृतक का पुत्र व भाई है. मृतक की पहचान अशोक सिंह व उसके पुत्र कुणाल सिंह के रुप मे की गई है. घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव गांव का है. घटना की सूचना पर वजीरगंज थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर जानकारी ली. घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगो से भी जानकारी ली गई. इस के बाद दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया गया. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. तकनीकी टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया. एसएसपी ने वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक पिता-पुत्र थे. और उनकी हत्या जमीनी विवाद के कारण उनके ही भाई द्वारा की गई है. हालांकि विशेष टीम इस मामले के सभी पहलुओं पर विस्तृत अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापामारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed