Ranchi: पाकुड़-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित सिंहवाहिनी पुल के समीप पकड़े गए पेट्रोल लोड ट्रक के निशानदेही पर गोड्डा के पीपरजोरिया में चल रहे नकली पेट्रोल कारोबार का भंडाभोड़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पकड़े गये दोनो वाहन में 18000 लीटर नकली पेट्रोल लोड था. पुलिस मैजिक टैंकर (JH15W-6200), ट्रक (JH15AA-7678) के अलावे पीपरजोरिया में नकली पेट्रोल का अवशेष लगा 10 खाली सेन्टेक्स, ड्रम में 20 लीटर पेट्रोल, सोलर और चौकी बरामद किया है. इस संबंध में गोड्डा मुफस्सिल थाना (काण्ड संख्या-189/2025) में गाड़ी के अज्ञात मालिक, चालक व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात को गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा रजिस्ट्रेशन नम्बर का एक ट्रक टैंकर एवं दूसरे मैजिक टैंकर में अवैध ज्वलनशील पदार्थ को बंका से सरकण्डा गोड्‌डा होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर रात्रि गस्ती दल को पाकुड़-गोड्डा मुख्य मार्ग में बैरियर लगाकर चेकिंग करने का निर्देश दिया गया. सिंहवाहिनी पुल के समीप बैरियर लगाकर वाहन जाँच के क्रम में मैजिक टैंकर आगे-आगे व उसके कुछ दूरी पर पीछे-पीछे ट्रक टैंकर चाँदनी चौक की ओर से आते देखा गया. दोनों टैंकर का चालक पुलिस चेकिंग को देखते ही टैंकर को रोक कर घुमाने का प्रयास करने लगा, हालांकि पुलिस को आता देख दोनों चालक एवं सवार अन्य लोग गाड़ी को छोड़कर भागने लगा. खदेड़कर पकड़ने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु चालक व सवार अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायेदा उठाकर भाग गए. दोनों वाहन को जाँच करने पर मैजिक टैंकर (JH15W-6200) एवं (JH15AA-7678) को जाँच किया तो पेट्रोल पाया गया. दोनों टैंकर वाहन जप्त कर थाना लाया गया. गोड्डा मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नकली पेट्रोल का निर्माण देवडाड़ थाना क्षेत्र के पीपरजोरिया ग्राम के टेमो टोला में बनाया जा रहा है. टेमो टोला स्थित सुनसान घर पर छापामारी नकली पेट्रोल का अवशेष लगा हुआ 10 खाली सेन्टेक्स, ड्रम में करीब 20 लीटर पेट्रोल समेत अन्य समान बरामद किया गया. मामले का जाँच व इसमें संलिप्त सभी अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अनुसंधान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed