Ranchi: टोकलो एवं कुचाई थाना के सीमा पर स्थित जंगल से सुरक्षाबलों ने 14 आईईडी समेत अन्य विस्फोटक बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक चाईबासा एसपी को गुप्त आसूचना मिली कि भाकपा माओवादी के नक्सली चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. सूचना पर चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावाँ पुलिस, झारखण्ड जगुआर, एवं सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान टोकलो थाना एवं कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये 2-2 किग्रा का 14 आईईडी, देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद किया गया. बरामद विस्फोटक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *