Patna: बगहा के अहिरौलिया में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गई है. वही संदिग्धों का पुलिस निगरानी रख रही है. मिली जानकारी के अऩुसार बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में बीते रात करीब 22:30 बजे ग्राम अहिरौलिया में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जॉच की. वही झोले में रखे तीन पीस APEX POWER 90 लिखा हुआ विस्फोटक, 2 पीस डेटोनेटर औऱ इलेक्ट्रिक मल्टीमीटर उपकरण बरामद किया गया. बरामद सभी सामग्रियों को पुलिस जप्त कर लिया. बरामद विस्फोटक को सुरक्षा की दृष्टिकोण से गाँव के बाहर स्थित के मैदान में कड़ी निगरानी में रखा गया. इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ एवं संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है. पुलिस के अऩुसार प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखने एवं संभावित आपराधिक गतिविधि से संबंधित प्रतीत होता है. इस संबंध में चौतरवा थाना में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी (संख्या-45/26) दर्ज किया गया है. वही बगहा एसपी ने एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को मामले की गहन जाँच तथा अज्ञात की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. साथ ही बम निरोधक दस्ता के द्वारा बरामद विष्फोटक पदार्थ की जांच के बाद नष्ट करने को कहा गया है.
