Ranchi: डिमना चौक में वाहन चेकिंग के दौरान गांजा के साथ कार सवार आरोपी को जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी गोविंदा डे गोलमुरी थाना क्षेत्र के विजय नगर आकाश दीप प्लाजा के नजदीक का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से 230 ग्राम गांजा और Ford FIESTA कार (JH05AE3611) बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने के लिए आदित्यपुर से ओलीडीह-डिमना क्षेत्र में आ रहा है. सूचना पर सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए डिमना चौक में वाहन चेकिंग लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. और गांजा बरामद कर जप्त किया गया. आरोपी गोविंदा डे आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध सीतारामडेरा, पोटका, जादुगोडा, एमजीएम और कपाली थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed