Patna: मोतिहारी जिले के मोतिहारी में दुर्गा पूजा मेले के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. छतौनी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में आयोजित मेले के दौरान कुछ लोगों के नशे की हालत में हो-हल्ला और हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी. घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए छतौनी बस स्टैंड परिसर स्थित मेला स्थल पर छापेमारी की. इस दौरान शराब के नशे में प्रतीत हो रहे 13 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.

पकड़े गए सभी 13 लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई. जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों में राज कुमार और कृष्ण कुमार निवासी बिजवनी, थाना जितना; छोटेलाल कुमार निवासी चिरैया; सुनील पटेल निवासी गांधी नगर; छोटू कुमार और संटू कुमार निवासी मुफ्फसिल क्षेत्र; रंजन कुमार, विमल कुमार और शत्रुधन कुमार निवासी छतौनी थाना क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा सूरज कुमार, साजन कुमार और विकेश कुमार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि सनोज कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भटहा गांव का रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *