Ranchi:  आठ माह पूर्व लापता तलाकशुदा की हत्या का खुलासा करते हुए दुमका के काठीकुंड थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी जीजा ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. 25 दिसंबर 2024 को ही गला दबाकर हत्या के बाद आरोपी बोरा में पत्थर के साथ शव को बंद कर कुआं में डाल दिया था. घटना को अंजाम देने में शामिल आरोपी जीजा और उसका सहयोगी भी पुलिस से कहता था अपहृता को जल्द बरामद करे. आरोपी पुलिस को जांच से भटकाने का पूरी कोशिश किया करता था. गिरफ्तार आरोपी में शाहिद अंसारी और करीम अंसारी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर अपहृता शैम्पु खातुन का शव और घटना में प्रयुक्त मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. दुमका एसपी ने बताया कि मामले को देखते हुए डीएनए जांच भी कराया जाएगा.

गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के चार माह बाद दर्ज कराया था अपहरण का मामला  

शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि मृतिका के पिता खैरुद्दीन अंसारी 3 जनवरी 2025 को अपनी पुत्री शैम्पु खातुन की गुमशुदगी के संबंध में एक लिखित आवेदन थाना में दिया था. आवेदन के आधार पर काठीकुण्ड थाना (सनहा सं0-18/2025) में दर्ज किया गया था. पुत्री शैम्पू खातुन नही मिलने पर शक के आधार पर आवेदक खैरुद्दीन अंसारी नें 7 मई 2025 को बाबु मोहली के विरुद्ध अपनी पुत्री शैम्पू खातुन का अपहरण करने के संबंध में पुनः लिखित आवेदन थाना में दी गयी थी. इस संबंध में काठीकुण्ड थाना (काण्ड सं0-25/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी और मामले का उद्भेदन के लिये एक टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में गठित टीम तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद अंसारी को पूछताछ के लिये 28 अगस्त 2025 को थाना लाया गया. पूछताछ के क्रम में शाहिद अंसारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होने अपना अपराध स्वीकार किया.

दीदी के बीमार होने के बात बोलकर बुलाया गया मृतिका को

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर 2024 को शैम्पू खातुन के जीजा करीम अंसारी ने शैम्पु को उसके दीदी के बीमार होने के बात बोलकर शिकारीपाड़ा बरमसिया बुलाया. वहाँ से उसको मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धमना पहाड़ी के पास, चिरुडीह गाँव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया. जहाँ हमदोनों ने मिलकर शैम्पु खातुन का गला दबाकर उसे मार दिया और शव को बोरा में भरकर उसमें भारी-भरकम पत्थर से बाँधकर उसी जगह स्थित कुँआ में फेंक दिया. आरोपी के निशानदेही पर अपहृता का शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धमना पहाड़ी के पास चिरुडीह गाँव के बाहर सुनसान जगह स्थित कुँआ से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed