Patna: राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी आशोचक मोहल्ले में अपराधियों ने शुक्रवार रात व्यवसायी विकास झा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना उस वक्त अंजाम दिया गया जब मिनी मार्ट नामक को बंद करने की तैयारी कर रहे थे. उसी वक्त व्यवसायी बिक्रम झा पर दो अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी.
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से दरभंगा जिले के उघड़ा गांव के रहने वाले बिक्रम झा (40 वर्ष) पूर्वी आशोचक स्थित किराये के मकान में रहते थे. और उसी मकान के नीचे कृष्णा मिनी मार्ट नामक दुकान चलाते थे. बिक्रम झा की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और उनकी एक बच्ची भी है.
