Ranchi: सिमडेगा के भेलवाडीह स्कूल के पास वाहन जांच के दौरान चोरी के बुलेट के साथ अपराधी को पाकरटांड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरामद बुलेट ढाई वर्ष पूर्व रांची से चोरी किया गया था. सिमडेगा थाना क्षेत्र के जपकाकोना निवासी आरोपी प्रहलाद सिंह के निशानदेही पर एक अन्य बाइक भी बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान बीते रात ग्राम भेलवाडीह स्कूल के पास वाहन चेकिंग लगाया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में एक बुलेट (JH01EQ7008) को रोका गया. आरोपी प्रहलाद सिंह कागजात की मांग करने पर कागजात प्रस्तूत नहीं किया. और बतलाया कि उस बुलेट को वह अपने साथी दिना सिंह के साथ रांची के तुपुदाना से लाया है. सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि बाइक चोरी का है. नम्बर प्लेट भी फर्जी है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का एक अन्य बुलेट (JH01EQ6031) भी बरामद किया गया. जांच करने पर पता चला कि बुलेट रांची के लोवर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी किया गया है. और इस संबंध में लोवर बाजार थाना (काण्ड सं0- 291/22) में मामला दर्ज है. इस संबंध में पाकरटांड़ थाना (काण्ड सं0- 10/25) में मामला दर्ज किया गया है. प्रहलाद सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के छत्तीसगढ़ के कुनकुरी थाना, सिमडेगा जिला के सिमडेगा थाना एवं केरसई थाना के उग्रवादी और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है.
