Ranchi: बोकारो के सेक्टर-4 में चोरी करने पहुंचे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुनील राम सजायाफ्ता है. मामले की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि सुनील राम उर्फ सुनील डोम का वारंट प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से पता चला कि कोर्ट के द्वारा सेक्टर-4 थाना (कांड संख्या-32/2013) में सजा सुनाया गया है. सुनील राम की गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापामारी की जा रही थी. आरोपी के बाहर रहने से छठ पर्व के अवसर पर खाली पडे घरो में चोरी की आशंका बनी हुई थी. इसी बात को ध्यान में रख कर छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में बीते रात सूचना मिली कि सेक्टर-4 में किसी जगह चोरी के नियत से सुनील डोम आया हुआ है. सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए सजायाप्ता सुनील राम उर्फ सुनील डोम को गिरफ्तार किया गया. सुनील राम के विरुद्ध विभिन्न थाना में दस मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed